भारत-4
हिमाद्रि तुंग सी शिखा
कश्मीर कांत शक्ल सा,
वालांगू से सरक्रीक तक
फैली प्रबल असीम भुजा,
लक्षद्वीप और अंदमान
विराजते यूं लटकन कड़े का,
कुमारी अंतरीप पग अडिग
हिंद सिंधु है पखारता........१
आर्यावर्त आर्यों की धरा
यहाँ कण-कण में ज्ञान भरा,
अद्भुत दर्शन, वेद,वेदांत
संस्कृति सज्जित सुमनस सदा,
विदित लोक-परलोक तक
संस्कृत मुख्य मधुरिम भाषा,
हर प्रदेश की अपनी अलग छटा
कोई शैल श्रेणियों से घिरा
कोई दर्शाये बर्फीली मनोहारी दृश्यता.......२
गर्भ में भारत के अथाह सम्पदा
रहस्यमयी भारतीय वसुंधरा,
खनिज तेल विविध अनमोल वस्तु
हिंद सिंधु में छिपा पड़ा,
यूं ही नहीं चीन नज़र गड़ाये खड़ा
आस्ट्रेलिया ने भी किया समझौता
सैन्य हवाई अड्डे का,या अमेरिका पीछे पड़ा,
यूं ही नहीं है भारत सोने की चिड़िया,
विश्व गुरु, विश्व विजेता रहा
और रहेगा भारत, भारत सर्वदा........३
©prakriti_iipsaa
It's a paid opportunity to have your name on the book.
For more details contact
Insta: blin_king_star
WhatsApp: 8787690593